Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी पर वार, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,500 का माल बरामद,थाना चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 24.04.2026

🔴 गांजा तस्करी पर वार, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,500 का माल बरामद,थाना चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही’

🔴 बाड़ी में गांज खेती, थैले में बिक्री का माल,अवैध नशे के खिलाफ एक्शन, चारामा पुलिस ने गांजा सप्लाई चैन तोड़ी।
🔴गांजा पौधे समेत 885 ग्राम मादक पदार्थ जप्त ।

🟩घटना का संक्षिप्त विवरण
➡️दिनांक 23.04.2026 को थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मचान्दुर, सड़कपारा में रहने वाला डमरू सिंह अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाकर रखा है तथा पौधों के पास थैले में गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ है।
➡️सूचना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर नोडल) श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।
➡️पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम डमरू सिंह निवासी मचान्दुर बताया। उसके घर बाड़ी की तलाशी लेने पर बाड़ी में लगे 06 नग छोटे-बड़े गांजा पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 605 ग्राम पाया गया।
➡️साथ ही पौधों के पास रखे कपड़े के थैले से 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 885 ग्राम गांजा एवं गांजा पौधे जप्त किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत ₹48,500/-।
➡️पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि विरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर गांजा खरीदकर बिक्री करते थे। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी
◽डमरू सिंह, पिता स्व. सुंदर सिंह, उम्र 69 वर्ष, निवासी मचान्दुर सड़कपारा थाना चारामा
◽विरेन्द्र सिंह, पिता डमरू सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी मचान्दुर सड़कपारा थाना चारामा जिला कांकेर

📌 बरामदगी
🔹 06 नग गांजा पौधे – वजन 605 ग्राम
🔹 थैले में रखा गांजा – 280 ग्राम
🔹 कुल गांजा – 885 ग्राम
🔹 कुल अनुमानित कीमत – ₹48,500/-

🟩अपराधिक रिकार्ड:-
➡️डमरू सिंह:- (01) अप. क्र 127/2003 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट,(02) अप. क्र 258/2010 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (03) अप. क्र 102/2012 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट
➡️विरेन्द्र सिह:- (01) अप. क्र 154/2018 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट (02) अप.क्र.95/2021 धारा 279,337 भादंवि ,(03) अप. क्र. 83/2024 धारा 294, 323,341 भादवि

👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक नारायण साहू, सउनि दुष्यंत दीवान, टीकम सोने, भाकेश पटेल, आरक्षक तरूण सिन्हा, बलराम सिन्हा, महिला आरक्षक बिन्दा कश्यप एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📞 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!