Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया गया विस्तृत जायजा

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🟨 पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया गया विस्तृत जायजा।

🟥 अभिलेख संधारण, अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं शाखाओं की कार्यप्रणाली की गई जांच।

🟩 उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

💠 जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाइन कांकेर का निरीक्षण किया गया।

💠 निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस लाइन की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं, शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण करना था। इस दौरान शाखा प्रभारियों से कार्यों की प्रगति, संसाधनों की उपलब्धता एवं भविष्य की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

💠अभिलेखों एवं रजिस्टरों की गहन जांच :-

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों एवं दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच की गई। रिकॉर्ड में अद्यतन प्रविष्टियां, दस्तावेजों की शुद्धता, रखरखाव की स्थिति एवं समयबद्ध संधारण की समीक्षा की गई।

💠 बैरक एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण :-

पुलिस कर्मियों के रहने हेतु निर्मित बैरकों एवं आवासीय परिसरों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

💠 शस्त्रागार एवं क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण :-

शस्त्रागार एवं क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव, सुरक्षा मानकों, नियमित सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। सभी हथियारों को सुरक्षित एवं कार्यशील स्थिति में रखने तथा नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जवानों को शस्त्र संचालन में दक्षता बनाए रखने हेतु नियमित अभ्यास कराने कहा गया।

💠 परिवहन शाखा की समीक्षा :-

परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों की स्थिति, रखरखाव, ईंधन उपयोग, लॉग बुक, आवागमन रजिस्टर एवं थाना-वार वाहन रोस्टर की जांच की गई। निर्देशित किया गया कि सभी वाहन समय पर उपलब्ध रहें, नियमित सर्विसिंग कराई जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपयोग हेतु तैयार रखें जाएं।

💠 पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षकों से संवाद :-निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षकों से सीधा संवाद कर ड्यूटी, प्रशिक्षण, आवास, भोजन, संसाधन, समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। रिक्रूट आरक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जवानों को अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।

💠 उत्कृष्ट कार्य पर कर्मचारियों को पुरस्कार :-

निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समयबद्ध एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

✍🏻 पुलिस अधीक्षक का संदेश :-

पुलिस अधीक्षक कांकेर ने कहा कि पुलिस लाइन में अनुशासनात्मक, प्रशासनिक एवं संसाधन व्यवस्था जितनी बेहतर होगी, जिले की कानून व्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना से कार्य करें। कांकेर पुलिस द्वारा प्रशासनिक सुदृढ़ता, कर्मचारी कल्याण, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं अनुशासित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!