Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

पुराना टाउन हाॅल परिसर बालोद में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री यादव विभाजन के समय के विभीषिका एवं त्रासदी का किया उल्लेख

पुराना टाउन हाॅल परिसर बालोद में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री यादव

विभाजन के समय के विभीषिका एवं त्रासदी का किया उल्लेख

बालोद, 14 अगस्त 2026

प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज नगर पालिका कार्यालय परिसर बालोद स्थित पुराना टाउन हाॅल में आयोजित ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन के विभीषिका को देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यजनक एवं कारूणिक बताते हुए संपूर्ण देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शिक्षा मंत्री श्री यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने भारत के विभाजन के विभिषीका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे अत्यंत त्रासदीपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू एवं श्री प्रीतम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री राकेश यादव छोटू एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री चेमन देशमुख ने विभाजन के विभीषिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आजादी हमें असंख्य कुराबानियों के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के एक दिन पूर्व भारत माता के दो टुकड़े हो गए थे, जो कि हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम् के गंगाचुंबी नारे भी लगाए गए। जिससे समूचा परिसर देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!