सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक

बालोद
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला पंचायत सदस्यों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी हुए शामिल
बालोद, 27 मार्च 2026
जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, उप पंजीयक सहकारिता, जिला विपणन विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की गई।




