Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण कर  परेड की ली सलामी

जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण कर

परेड की ली सलामी

राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के सुमधुर सामूहिक गायन के माध्यम से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

बालोद, 15 अगस्त 2026

जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुबह 09 बजे स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कलेटक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र यादव ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आज आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के सुमधुर सामूहिक गायन के माध्यम से किया गया। आज आयोजित समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू एवं श्री प्रीतम साहू, नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री पवन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा श्रीमती मोनिका ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे जिला पुलिस बल पुरूष को प्रथम स्थान एवं नगर सेना महिला को द्वितीय स्थान तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी ब्लेज एकेडमी उमरादाह को प्रथम स्थान, एनसीसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद को द्वितीय स्थान एवं गाइड शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट परेड का संचालन करने के लिए परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा एवं परेड टू आईसी प्रशिक्षु सुबेदार श्री दीपक कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद को द्वितीय स्थान एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!