बालोद की भूमि ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, प्रदेश का बढ़ाया मान

- *बालोद की भूमि ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, प्रदेश का बढ़ाया मान*
*बालोद।* Powerlifting Sports Organization द्वारा Agra में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद की खिलाड़ी *भूमि नेभवानी (राजपूत)* ने 63 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 62.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 25 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 65 किलोग्राम वजन उठाते हुए कुल 152.5 किलोग्राम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि भूमि इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जो उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
👑 *विरासत और संघर्ष की कहानी*
भूमि नेभवानी, *स्वर्गीय श्री होला राम सिंह राजपूत (नेभवानी)* की पौत्री हैं, जो अपने समय के *प्रख्यात, जनप्रिय एवं प्रभावशाली वरिष्ठ राजनेता* रहे हैं। उनके पिता *स्वर्गीय श्री देवानंद राजपूत नेभवानी* ब्लैक बेल्ट कराटे धारी एवं प्रशिक्षक थे।
पिता के असमय निधन के पश्चात भूमि का पालन-पोषण उनकी माता *श्रीमती हिमांशी देवानंद सिंह (नेभवानी)* द्वारा किया गया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद माता के संघर्ष, अनुशासन एवं निरंतर प्रोत्साहन के बल पर भूमि ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार एवं *बालोद जिले* का नाम गौरवान्वित किया है।
🎯 *भविष्य का लक्ष्य*
भूमि का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए और अधिक पदक जीतना है।
कोच का नाम: मुनीन्द्र कुमार साहू (सन्नी)
भारत के विभिन्न राज्यो से कुल 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जैसे की जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओरिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य




