Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

ग्राम बिटाल में मानस गान सम्मेलन आज से डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया होंगी मुख्यअतिथि

बालोद

ग्राम बिटाल में मानस गान सम्मेलन आज से
डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया होंगी मुख्यअतिथि

ग्राम बिटाल में सस्वर मानस गान सम्मेलन 28 से 30 मार्च तक होगा। 28 मार्च को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक नूतन मानस मंडली, डोकरो (अभनपुर) तथा शाम 4:30 से 7:30 बजे तक आराधना बालिका मानस मंडली, कुंदरापारा बालोद का मानस गान होगा।
मुख्य अतिथि डोंडी लोहारा की विधायक अनिला भेड़िया होंगी। अध्यक्षता चिखलाकसा के कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. शिरोमणि माथुर करेंगे। विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रसाद वारला तथा कासटोल के सरपंच तुलसी राम मरकाम होंगे।
30 मार्च को समापन पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डोंडी के अध्यक्ष मुकेश कोंडो होंगे। अध्यक्षता नगर पंचायत डोंडी लोहारा के अध्यक्ष लाल नितेंद्र सिंह टेकाम करेंगे। विशेष अतिथि नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, जनपद सदस्य हामिद बाई धनेन्द्र तथा पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!