जुआडियानों के विरूध्द पुलिस चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा की बड़ी कार्यवाही। 🟢 07 जुआडियानों से 56000 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त।

थाना:- डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
—000—
🟢 जुआडियानों के विरूध्द पुलिस चैकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा की बड़ी कार्यवाही।
🟢 07 जुआडियानों से 56000 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त।






🟢 पुलिस चैकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा में धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक श्री बोनी फाॅस एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् पुलिस चैकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा में दिनांक 23.06.26 पुलिस चैकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा स्टाफ एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ के साथ शासकीय वाहन में जुर्म जरायम पता तलाश पर ग्राम राणाखुज्जी, दुर्गीटोला, भीमपुरी की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम दुर्गीटोला के पास मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में आम जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताष में जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाप एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो 07 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे गये। नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 राजा श्रीवास पिता कंचनबाग उम्र 44 वर्ष साकिन अटल आवास राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव 02. अजय कुमार कल्लो पिता रोहिदास कल्लो उम्र 29 वर्ष साकिन पाण्डाापानी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव 03. रोहित कुमार मारकण्डे पिता बाबूलाल मारकण्डे उम्र 42 वर्ष साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 04. लम्बोदर सोनी पिता बिहारी लाल उम्र 59 साल साकिन व थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव 05. धनंजय गोस्वामी पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 06. दीपक सिंह पिता टीकम सिंह उम्र 35 साल साकिन दर्रा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 07. जितेन्द्र सेन पिता प्रदीप सेन उम्र 42 वर्ष सा0 व थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छ0ग0 होना बताया उपरोक्त आरोपियों के कब्जे के फड व पास से नगदी रकम 56000 रूपये तथा 52 पत्ती ताश, एक नग मोमबत्ती, एक नग चादर, एक नग प्लास्टिक झिल्ली जप्त कर अपराध क्रमांक 109/26 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की, पुलिस चैकी संजारी प्रभारी सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. 1539 मनोज कुमार साहू आर. 527 वरूण ठाकुर सायबर सेल बालोद प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. 1279 विवेक साही, आर. 323 राहुल मनहरे, 202 संदीप यादव, 31 पुरन देवांगन, 08 आकाश दुबे, 563 भोप सिंह साहू का योगदान रहा।



