Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख रूपये की राशि जारी

 

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख रूपये की राशि जारी

बालोद, 24 जून 2026

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए कुल 338.19 लाख रूपये प्राप्त हुआ है। प्राप्त राशि का वितरण जनसंख्या के मापदंड के आधार पर ग्राम पंचायतों को उनके मूलभूत कार्यों के लिए किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चन्द्रवंशी ने बताया कि जारी राशि में बालोद विकासखण्ड़ के 60 ग्राम पंचायतों में मूलभूत कार्य हेतु 41.74 लाख रूपये, डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों के लिए 40.49 लाख रूपये, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों के लिए 78.51 लाख रूपये, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 117 ग्राम पंचायतों के लिए 78.48 लाख रूपये, गुरूर विकासखण्ड के 77 ग्राम पंचायतों के लिए 55.31 लाख रूपये तथा अनुसूचित क्षेत्र विकासखण्ड डौण्डी के 62 ग्राम पंचायतों के लिए पृथक से 43.64 लाख रूपये खातें में हस्तांतरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!