Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुंडरदेही में 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुंडरदेही में 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ

बालोद, 18 जून 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत 18 जून से 20 जून तक आयोजित 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल ठाकुर, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद पोषण बन्नूराम निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल एवं रोमलाल यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है, जिसके माध्यम से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर के सफल संचालन तथा अधिकाधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!