जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी अभियान ’सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर जमीनी संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी

जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी अभियान ’सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर जमीनी संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी


जनभागीदारी अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के महत्वाकांक्षी जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी अभियान ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर जमीनी संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 16 ग्राम, डौण्डी विकासखण्ड के 05, बालोद विकासखण्ड के 02, गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के 01-01 गामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस अभियान में ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज ग्राम मुड़गहन, देवारभाट, मटिया बी, धुरवाटोला, कुसुमकसा, चिखली, चिहरो, भैंसबोड़, मड़ियाकट्टा, करतुटोला बंजारी आदि गांवों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गांवों में ’ट्रांजेक्ट वॉक’ और साइकिल रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संदेश देने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।



