Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
Uncategorized

पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े, इसलिए एक्‍साइज ड्यूटी कटौती – यशवंत

बालोद

पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े, इसलिए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती- यशवंत

बालोद, 27 मार्च। केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है।

इस कटौती के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 और डीजल पर 10 रुपये से घटकर शून्य (0) हो गई है। यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने और महंगाई से राहत देने के लिए लिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू है।

इस जनहितकारी निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

श्री जैन ने बताया, मिडिल ईस्‍ट में तनाव के कारण कच्‍चे तेल की आपूर्ति बाधित हुई है और लागत में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े, इसलिए एक्‍साइज ड्यूटी को कम किया गया है। इससे इस ग्लोबल संकट के बीच भी उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।

साफ शब्‍दों में कहें तो आम लोगों के लिए यह राहत है कि तेल कंपनियां इस संकट के बीच भी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाएंगी।

बता दे कि, यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!