Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा सहित आसपास के गांवों तक 12 करोड़ की लागत से पहुंचेगा सिंचाई का पानी

खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा सहित आसपास के गांवों तक 12 करोड़ की लागत से पहुंचेगा सिंचाई का पानी’

डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के डौंडीलोहारा प्रवास के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को लेकर बड़ी सौगात सामने आई है। खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा सहित आसपास के गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद देर रात ग्राम समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न ग्राम समितियों के पदाधिकारियों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा के प्रयासों की ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

पदाधिकारियों ने कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार से डौंडीलोहारा सहित आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। खरखरा से पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होने से किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की वर्षा पर निर्भरता भी कम होगी।

ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को मिल रही गति तथा लाल निवेद्र सिंह टेकाम और कुसुम शर्मा की सक्रिय पहल से क्षेत्र में विकास एवं सिंचाई से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने स्वीकृत 12 करोड़ की राशि के लिए शासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा की उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय उपस्थित थी

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!