Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने ली जनपदवार समीक्षा बैठक विकसित भारत-जी राम जी योजना, पीएम आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की 

Oplus_131072

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने ली जनपदवार समीक्षा बैठक

विकसित भारत-जी राम जी योजना, पीएम आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की

पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 01 सितंबर 2026

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपदवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद पंचायत से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण कार्य और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने अधिकारियों को लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुँचाने और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान करने तथा पुराने वित्तीय वर्ष के प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मांग अनुरूप कार्यों को प्रारंभ करते हुए श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश दिए। जिससे वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप मानवदिवस सृजित किया जा सके। उन्होंने विशिष्ट कार्य अंतर्गत स्वीकृत बालिका शौचालय निर्माण, मुक्तिधाम शेड सह प्रतिक्षालय निर्माण एवं डिफंग बोरवेल रिचार्ज कार्यों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने संबंधी निर्देश दिए। इसके साथ ही विकासखण्ड डौण्डी में पूर्व वर्ष के 13 आंगनबाड़ी भवनों के अपूर्ण होने के कारण जिला पंचायत सीईओ ने एक माह के भीतर पूर्ण कराने संबंधित ग्राम पंचायत को सौंपने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत किए जाने की स्थिति पर चर्चा की गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सीईओ ने कहा कि हर गरीब परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में सामुदायिक शौचालयों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जनजागरुकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट जैसी पहल को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी योजनाएं समय पर और गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण हों। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यपालन अभियंता, एसडीओ (आरईएस), कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!