Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1,025 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक*

📅 दिनांक : 18.08.2026
🚔 बालोद पुलिस

*🚨 छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1,025 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक*

*📲 इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेन-देन एवं साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए उपाय।*

*🛡️ साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित।*

बालोद। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में जिला बालोद पुलिस द्वारा जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 18.08.2026 को बालोद जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 1,025 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

🔖साइबर सेल बालोद द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, दुधली,

थाना राजहरा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल

थाना गुंडरदेही अंतर्गत शहीद कौशल यादव विद्यालय

थाना अर्जुंदा अंतर्गत प्रियदर्शनी विद्यालय

थाना देवरी अंर्तगत जेवरतला हाई स्कूल

चौकी हल्दी अंतर्गत हाईस्कूल भाटापारा
में साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

 

🛡️ 🔹 साइबर अपराध एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी जानकारी
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज, सोशल मीडिया से संबंधित धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

📲 🔹 इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर
विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचने, सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने तथा इंटरनेट का उपयोग सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए जागरूक किया गया।

🚨 🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत की अपील
साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा संबंधित पुलिस थाना को तत्काल सूचना देने के संबंध में जानकारी दी गई।

🤳 🔹 साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों द्वारा QR कोड स्कैन कर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के माध्यम से अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

📢 🔹 जिला बालोद पुलिस की अपील
जिला बालोद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग सदैव सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करें। अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक एवं संदेशों से बचें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!