Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया ग्राम मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से बरामद

🟥 पुलिस अधीक्षक कार्यालय
🟥 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🟦 जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया ग्राम मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से बरामद

🟦 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए वन्य जीव पेंगोलिन का शल्क सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।

🟦जंगल क्षेत्र से नक्सल सामग्री एवं पैंगोलिन छाल बरामद ;लगभग 3.5 किलोग्राम पैंगोलिन छाल सहित हथियार एवं अन्य सामग्री जप्त।

🟦 जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।

🟦 श्री बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन में,श्री दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री सुभाष चंद्र 2ic प्रभारी सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

🟦 इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित *अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:* स्टील टिफिन-01नग ( वन्य जीव पेंगोलिन का शल्क लगभग 3.5 कि० ग्रा० भरा हुआ) व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 24.08.2026 को जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से वन्य जीव पेंगोलिन का शल्क सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

🟦मौके से बरामद नक्सली सामग्री एवं पैंगोलिन छाल को सुरक्षित रूप से थाना लाकर विधिवत जप्त किया गया है। पैंगोलिन छाल के संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई है तथा मामले में आवश्यक जांच जारी है।

🟦 टीम कंमाडर:-
01.हनुमान मीणा इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी ।
02.मोहित बंसल उप निरीक्षक बीएसएफ 94 वीं वाहिनी।
03 रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ बीडीएस टीमट कमांडर ।
04 थाना प्रभारी उप निरीक्षक लतेश कुमार शोरी ।

🟦 कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!