Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई डौंडीलोहारा विकासखण्ड के बीजाभाठा में गोदाम सील, बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री जब्त बालोद, 22 जुलाई 2026

अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

डौंडीलोहारा विकासखण्ड के बीजाभाठा में गोदाम सील, बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री जब्त

बालोद, 22 जुलाई 2026’

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चन्द्राकर के मार्गदर्शन में कृषक हित में एक बड़ी कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 21 जुलाई 2026 को डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक, प्रोप्राइटर भारती चन्द्राकर के गोदाम में अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं पैकेजिंग का कार्य पाया गया। निरीक्षण दल द्वारा गोदाम से भारी मात्रा में सामग्री जब्त कर उसे सील कर दिया गया है। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री आशीष चन्द्राकर ने बताया कि मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में अवैध रूप से पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा था। गोदाम में 10 किलोग्राम पैकिंग बाल्टी, 1305 भू लक्ष्मी, महासार जैव उत्प्रेरक 500 मि.ली. पैकिंग 2880 नग, वीएजीएमआई प्रोम 08 किलोग्राम पैकिंग, 5129 बोरी (40 किलोग्राम), 153 बोरी (08 किलोग्राम) खुला पाया गया। साथ ही 1880 बोरी (50 किग्रा. पैकिंग) कच्चा माल कृषि सामग्री पाया गया। इसके अलावा पैकिंग मशीन-07 नग, तोलक-11 नग, बोरी सिलाई मशीन 03 नग पाया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा उक्त कृषि सामग्रियों का नमूना लेकर गुणवत्ता जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है। गोदाम परिसर में मारूति एग्रो बायोटेक संचालक प्रतिनिधि श्री नितिश चन्द्राकर, श्री अगेश्वर चन्द्राकर ग्राम अण्डा उपस्थित रहे। उन्होंने बालोद जिले के कृषकों से अपील की है कि खाद, बीज, कीटनाशक अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदे और बिल अवश्य लें। किसी भी गैर लाइसेंसधारी या घूमंतू लोगों के संपर्क में न पड़े। इसके अलावा कृषकों के हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!