Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
टॉप न्यूज़

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

 

*ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

दल्ली राजहरा , 19 अगस्त 2026।

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन, जिला बालोद द्वारा शराबबंदी की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया।

रज़ा फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की कि ईद मिलादुन्नबी के दिन जिले में संचालित समस्त मदिरा दुकानों को बंद रखा जाए तथा उक्त दिवस को ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया जाए।

*अमन, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील*

रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने कहा कि मिलादुन्नबी  हमारे आका-ए-करीम हज़रत मोहम्मद की विलादत का मुबारक दिन है, जो मुस्लिम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक अवसर है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजन होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं।

रज़ा फाउंडेशन ने कहा कि इस मुबारक अवसर की गरिमा बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को रोकने के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक है।

*अवैध शराब बिक्री पर भी सख्त निगरानी की मांग*

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह भी मांग की गई कि केवल सरकारी मदिरा दुकानों को बंद रखने तक सीमित न रहते हुए अवैध शराब की बिक्री, अवैध भंडारण एवं शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जाए।

*पार्षद वीरेंद्र साहू ने भी मांग का समर्थन किया*

ज्ञापन सौंपते समय वार्ड के पार्षद श्री वीरेंद्र साहू ने रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन की इस मांग की सराहना करते हुए इसका समर्थन किया और स्वयं भी इस मांग में प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके द्वारा सामाजिक सद्भाव, शांति एवं धार्मिक आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी की मांग का समर्थन किया गया।रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन से अपील की कि धार्मिक भावनाओं, जनभावनाओं, सामाजिक सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

फाउंडेशन ने कहा कि मिलादुन्नबी  के अवसर पर शराबबंदी की मांग को लेकर संगठन द्वारा विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी जा रही है और इंशाअल्लाह यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन के बालोद जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, हाफिज नसीम रज़ा, शेख नबी खान , इब्राहिम (राजा), अकरम हुसैन, लाल मोहम्मद, मोहम्मद इमरान (राजा) सलामत हुसैन एवं असलम भाई सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!