Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कुसुमकसा में जल्द खुलेगा जिला सहकारी बैंक का एटीएम, बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा

कुसुमकसा में जल्द खुलेगा जिला सहकारी बैंक का एटीएम, बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा

 

कुसुमकसा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की ओर है। जिला सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने कुसुमकसा में जिला सहकारी बैंक का एटीएम स्थापित करने की घोषणा करते हुए यहां जिला सहकारी बैंक की पूर्ण शाखा खोलने का प्रस्ताव भी उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया।

 

कुसुमकसा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुसुमकसा सहित आसपास के अनेक गांवों के किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की अनावश्यक हानि होती है।

 

प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए श्री बेलचंदन ने कुसुमकसा में शीघ्र एटीएम स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है तथा बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भी संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को सभी बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

 

इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कराने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोमेश साहू के विशेष प्रयास तथा संजय बैस द्वारा लगातार उठाई गई मांग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, टिकेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए जिला सेवा सहकारी समित�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!