छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में 9.65 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 9 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में 9.65 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में अधोसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण से अनेक गांवों को बेहतर एवं सुगम विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा, नई सड़क एवं पुलिया परियोजनाएं ग्रामीण संपर्क को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
इस अवसर पर वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में वरिष्ट नागरिकगण उपस्थित थे





