Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई अवैध उत्खनन में संलग्न वाहन चैनमाउंटेन मशीन को किया गया जप्त

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
अवैध उत्खनन में संलग्न वाहन चैनमाउंटेन मशीन को किया गया जप्त
बालोद, 03 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 02 जून 2026 को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोदा के अंतर्गत आश्रित ग्राम अरजगुंडरा का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध उत्खनन कार्य में संलग्न वाहन चैनमाउंटेन मशीन, नारंगी रंग जेसीबी 215 एलसी इंजन नं. 95404111 को जप्त कर कोटवार एवं उपसरपंच ग्रामीणों की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!