Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

आधुनिक तकनीक से बदली किसान की तकदीर: नैनो उर्वरक के इस्तेमाल से सोनसाय ने धान और चना की फसल में लिया बंपर उत्पादन कृषक उन्नति योजना और नैनो यूरिया-डीएपी के तालमेल से किसान सोनसाय की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

आधुनिक तकनीक से बदली किसान की तकदीर: नैनो उर्वरक के इस्तेमाल से सोनसाय ने धान और चना की फसल में लिया बंपर उत्पादन
कृषक उन्नति योजना और नैनो यूरिया-डीएपी के तालमेल से किसान सोनसाय की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

बालोद, 06 जून 2026
जिले के किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और अधिक लाभकारी बना रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम हसदा के प्रगतिशील किसान श्री सोनसाय साहू ने। उन्होंने नैनो उर्वरक को अपनाकर न सिर्फ अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि अपनी खेती को एक बेहद मुनाफेदार व्यवसाय में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में जब उन्होंने अपने खेतों में नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया, तो परिणाम बहुत ही बेहतर मिले। सोनसाय बताते हैं कि नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से धान और चना फसल की सेहत सुधरी और उत्पादन में भारी बढ़ोतरी हुई। इसका असर खेतों में साफ दिखाई देता है। उन्होनंे जिले के किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को जरूर अपनाएं। सोनसाय ने बताया कि शासन की किसान-हितैषी योजनाओं ने उनके जीवन को एक नई आर्थिक संबलता दी है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान का बेहतर मूल्य मिलने से सोनसाय को जबरदस्त आर्थिक लाभ हुआ। धान बेचकर मिले इसी मुनाफे की बदौलत आज वे अपने घर के निर्माण और परिवार में विवाह जैसे बड़े सामाजिक कार्यों को बिना किसी कर्ज या परेशानी के आसानी से संपन्न करा सके हैं। अपनी इस सफलता से प्रसन्नचित किसान श्री सोनसाय साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!