Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

 

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम खुरसुल के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का निराकरण कराने, ग्राम टेकापार के सरपंच ने नहर नाली से कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह ग्राम अमोरा के श्री ओमप्रकाश ने खेत के ऊपर से विद्युत तार हटाने, ग्राम कोड़ेकसा के श्री कोमेश ने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह खुरसुल के त्रिवेणी ने विद्युत मीटर लगाने, कांडे के श्रीमती मोतिन बाई ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने एवं ग्राम गुरेदा श्री बेनीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!