Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार। 🔷 थाना नरहरपुर पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को न्यायालय में किया पेश। 🔷 आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत की गई कार्रवाई।

🟥 थाना नरहरपुर,

🟥 जिला उत्तर बस्तर कांकेर

📅 दिनांक : 08 जून 2026

 

🔷 नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार।

🔷 थाना नरहरपुर पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को न्यायालय में किया पेश।

🔷 आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत की गई कार्रवाई।

 

🟦घटना का संक्षिप्त विवरण्:-

▪️ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना नरहरपुर पुलिस को नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

▪️ दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 13.04.2026 से घर से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। शिकायत पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा नाबालिग की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।

▪️ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर खोजबीन की गई। जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता का पता ग्राम जमुनिया, थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) में मिलने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.05.2026 को उसे सुरक्षित बरामद किया गया।

▪️ महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लिए जाने पर उसने बताया कि आरोपी सुदामा कुमार चौधरी द्वारा उसे नाबालिग होने की जानकारी रहते हुए अपहरण कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता के कथन एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(ड) बीएनएस तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

▪️ घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था। थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के जिला फरीदाबाद (हरियाणा) में होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही थाना नरहरपुर की टीम हरियाणा रवाना हुई और ग्राम निमका, थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में घेराबंदी कर आरोपी सुदामा कुमार चौधरी (21 वर्ष) निवासी ग्राम जमुनिया, थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

▪️ आरोपी को थाना नरहरपुर लाकर पूछताछ की गई तथा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

👤 गिरफ्तार आरोपी

सुदामा कुमार चौधरीपिता – प्रभू चौधरी ,उम्र – 21 वर्ष,निवासी – ग्राम जमुनिया (पकड़ी), थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार)

 

👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

▪️ निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर,सउनि पल्टूराम मंडावी,आरक्षक डुमेश साहू, आरक्षक पवन मरकाम, आरक्षक जशवंत उईके।

 

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अवैध शराब बिक्री, परिवहन, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!