एसडब्ल्यूएम रुल 26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छा ग्रही व समाज प्रमुख को जिला सीईओ ने किया सम्मानित*

*एसडब्ल्यूएम रुल 26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छा ग्रही व समाज प्रमुख को जिला सीईओ ने किया सम्मानित*

डौंडीलोहारा:- ग्राम पंचायत नाहंदा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करने कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश का पालन करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने व्यापक प्रचार प्रसार कर जन भागीदारी के माध्यम से चार प्रकार के डस्टबिन का उपयोग करना शुरू कर दिए हैं। सरपंच रूपेश कुमार सिन्हा व सचिव चुनूराम सिन्हा ने एसबीएम टीम के साथ लगातार जागरूकता अभियान चलाकर एसडब्ल्यूएम रुल 2026 को सफल बनाने ग्रामीणों को एकजुट कर लिया।
इसका सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। शत् प्रतिशत घरों में चार प्रकार के डस्टबिन का उपयोग किया जा रहा है जिसका निरीक्षण करने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने ग्राम पंचायत नाहंदा का भ्रमण किया तो ग्रामीणों ने ग्राम के प्रवेश द्वार में अतिथि देवोभव मानकर स्वागत सत्कार किया गया। स्वच्छाग्रही समूह ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए बाजार चौक तक आगवानी करते हुए लाया गया। कतार बद्ध सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का सम्मान किया। बाजार चौक में एसडब्ल्यूएम नियम 2026 का मानव श्रृंखला बना हुआ था। जिसे देखकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अमला को शाबाशी दी। ग्राम पंचायत नाहंदा के जागरूक नागरिकों का भूरी भूरी प्रशंसा किया। बाजार चौक में ही जागरूकता अभियान वाला सांस्कृतिक कला की छटा बिखरने लगी। जिला पंचायत सीईओ ने ऐसा मनमोहक नजारा देखकर स्वच्छा ग्रही समूह के कार्यों का सराहना किया। अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी जाहिर करते हुए बारी बारी से स्वागत सत्कार करते रहे। स्वच्छा ग्रही समूह व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते रहे। अतिथियों ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र का पूजा अर्चना कर मंच में विराजमान हुए। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत ग्राम पंचायत नाहंदा के ग्रामीणों ने चार प्रकार के डस्टबिन का उपयोग कर बालोद जिला का नाम रोशन करते हुए जिला स्तर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिये ग्राम पंचायत नाहंदा बधाई के पात्र हैं। यहां के सभी समाज प्रमुखों की पहल से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर बर्तन बैंक की स्थापना कर पर्यावरण का संदेश दिया है। जो काबिले तारीफ है। विकास खण्ड की स्वच्छाग्रही समूह डोर टू डोर कचरा संग्रहण के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। सोर्स स्थल पर ही चार प्रकार के कचरे को पृथककरण करने जागरूकता अभियान चला रही है। आप सभी इस नियम को स्थायी बनाये रखें। जनपद अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नियमों का पालन कराने स्वच्छा ग्रही समूह का योगदान किसी से छुपा नहीं है।
*सम्मानित हुए स्वच्छा ग्रही व समाज प्रमुख-* स्वच्छाग्रहियों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रशंसनीय कार्य के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने स्वच्छाग्रही समूह की ब्लॉक अध्यक्ष रमन बावरे रेंगनी , पेमिन साहू सिंगारपुर , संतोषी खरे लमती, पार्वती गोटे हितापठार, महेश्वरी देहारी, बटेरा, दीपिका तारम पार्री, संगीता प्रीतम सेम्हरडीह, रमतुला गावरे पिंगाल, मेनका खोबरागड़े बैहाकुआं, रेखा जोशी संबलपुर, मुंगेश्वरी बया फरदफोड़, सिरकुंवर मंडावी कमकापार, मालती साहू जेवरतला , चंदा साहू अंडी,सुशीला साहू नाहंदा, गीता रावटे अछोली, प्रतिमा ठाकुर जोगीभाट एवं ग्राम पंचायत नाहंदा के समाज प्रमुखों को बर्तन बैंक स्थापित करने पर तथा सरपंच रूपेश कुमार सिन्हा, सचिव चुनूराम सिन्हा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आंगनबाड़ी के बच्चों ने फूल की गुलदस्ता को जिला सीईओ की ओर आगे बढ़ाया तो बच्चों को लाड प्यार करते हुए चॉकलेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की भूमिका सरपंच रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया।वहीं कार्यक्रम का संचालन एसबीएम के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने किया। आभार व्यक्त जनपद सदस्य टुमन साहू ने किया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा रामलाल नायक, जनपद अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा, जनपद सदस्य टुमन साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा, आरईएस एसडीओ एचआर साहू, वीबीजीरामजी के कार्यक्रम अधिकारी केके नायक, लिपिक एलआर नायक, सेवक राम ठाकुर , एडीओ कौशल ठाकुर, आशीष देशमुख, संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा, एरिया समन्वयक जयंत्री साहू, खिलेंद्र सिन्हा सहित ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




