Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
लोकल न्यूज़

*प्लंबर कल्याण संघ बालोद के अध्यक्ष बने एवन कुमार साहू, खेमूदास मानिकपुरी सचिव*

*बालोद*

*प्लंबर कल्याण संघ बालोद के अध्यक्ष बने एवन कुमार साहू, खेमूदास मानिकपुरी सचिव*

संगठन को मजबूती देने के लिए कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में प्लंबरों की बैठक हुई जिसमें
जिला मुख्यालय स्थित प्लंबर कल्याण संघ बालोद के नए सत्र 2026 की शुरुआत के साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।

1 अप्रैल को आयोजित इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
संघ के अध्यक्ष पद पर एवन कुमार साहू (पाररास) को चुना गया। वहीं, अपनी कार्यकुशलता और “घर-घर प्लंबिंग सेवा” के प्रचार-प्रसार से पहचान बनाने वाले खेमू दास मानिकपुरी को सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष: ओमन साहू (घुमका)
कोषाध्यक्ष: गणेश कुमार साहू (हीरापुर)
सह सचिव: कोमेश कुमार साहू (हीरापुर)
वरिष्ठों का मार्गदर्शन
संगठन को दिशा देने के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें गंगाराम साहू, रूपनारायण साहू, सूरज पटेल, धर्मेंद्र कुमार साहू और लेखराम साहू शामिल हैं, जो अपने अनुभव से मार्गदर्शन देंगे।
विशेष रूप से खेमू दास मानिकपुरी की नियुक्ति चर्चा का विषय रही। उनके द्वारा किए गए रचनात्मक प्रचार और जनसंपर्क के कारण वे शहर में काफी लोकप्रिय हैं। संघ को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार और जनसंपर्क और मजबूत होगा*
*सदस्यों ने लिया संकल्प
इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे* *नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और सभी ने एकजुट होकर प्लंबर समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!