Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

सऊदी अरब से नागपुर आया छत्तीसगढ़ के 122 हाजियों का पहला जत्था, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया इस्तकबाल

**सऊदी अरब से नागपुर आया छत्तीसगढ़ के 122 हाजियों का पहला छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए हजयात्रियों की सऊदी अरब से वतन वापसी प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा जून 2026 को राज्य के 122 हाजियों की नागपुर सकुशल वापसी हुई है। हाजियों का पहला जत्था आज नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, नागपुर एयरपोर्ट पर समस्त हाजियों को 5-5 लीटर मक्का का पवित्र जल ‘ आबे ज़म-ज़म’ प्रदान किया गया । नागपुर एयरपोर्ट पर हज कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग के साथ हज कमेटी सदस्यगण अन्य ने हाजियों का इस्तेकबाल किया और उनकी गुलपोशी की । सऊदी अरब से स्वदेश वापसी पर समस्त हाजियों के चेहरों पर सुकून और खुशी नज़र आई। हाजियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी , देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया है।

*इस अवसर पर राज्य हज कमेटी सदस्यगण मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, मौलाना मेहताब आलम ,हज कमेटी ऑफिस सहायक सैय्यद सलीम उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!