ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद द्वारा शानदार प्रोग्राम का आयोजन,रमज़ान में रोज़ा रखने वाले बच्चों का सम्मान कर किया हौसला अफजाई, बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग

*ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद ने रमज़ान में रोज़ा रखने वाले बच्चों का सम्मान कर किया हौसला अफजाई*

*ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद के अध्यक्ष अजहर कुरेशी के नेतृत्व में जामा मस्जिद ग्राउंड बालोद में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद ने रमज़ान के माह में रोज़ा रखने वाले 11 साल तक के बालोद जिले के कुल 120 नन्हे रोजदार बच्चों को प्रशस्ति पत्र , मोमेंटो एवं उपहार देकर उनका हौसला अफजाई किया व सम्मानित किया इस दौरान रमज़ान माह में कौम के खिदमत करने वाले समाज के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया इस दौरान कार्यकम में प्रमुख रूप पेश इमाम जामा मस्जिद बालोद शकील चिश्ती साहब क़िब्ला , शाहिद खान मुतवल्ली इंतेजामिया कमेटी बालोद , ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ुबैर मेहमूद प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य आदिल हामिद सिद्दीकी व अर्शिया आलम सहित दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान संभाग सचिव रहीम मोहम्मद सहित , धमतरी , राजनांदगांव व बालोद जिले के समस्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष वकार कुरैशी , निजामुदीन कुरैशी , बशीर खान , सचिव हसनात सिद्दीकी , सह सचिव रिज़वान कुरैशी , अय्यूब खान , कोषाध्यक्ष आवेश मेमन बालोद शहर अध्यक्ष हक्कानी हसन , दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज , कार्यक्रम संजोयक इरशाद खान , सोशल मीडिया प्रभारी कामरान खान , प्रचार प्रसार प्रभारी हकीम ताज , कार्यकारणी सदस्य सेजल खान , अकबर खान , जमील खान , फिरोज़ खान , जिला हमशीरा ग्रुप की अध्यक्ष हसीना बेगम व उनकी कार्यकारणी सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे*



