Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
टॉप न्यूज़

साप्ताहिक जनरल परेड में अनुशासन, फिटनेस एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर* 🚔 *पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम परेड का निरीक्षण, दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*

🚨 *बालोद पुलिस*

📍 *रक्षित केंद्र बालोद*

📅 *दिनांक: 24/07/2026*

 

🔥 *साप्ताहिक जनरल परेड में अनुशासन, फिटनेस एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर*

 

🚔 *पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम परेड का निरीक्षण, दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*

 

पुलिस अधीक्षक बालोद *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण रक्षित केंद्र बालोद में किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्रिल, अनुशासन, वर्दी टर्नआउट एवं समग्र प्रस्तुतिकरण का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से शारीरिक फिटनेस को पुलिस कार्य का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए नियमित व्यायाम एवं प्रशिक्षण पर बल दिया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा एमटी (मोटर ट्रांसपोर्ट) शाखा में उपलब्ध शासकीय वाहनों का निरीक्षण एवं जांच कर उनकी स्थिति, रखरखाव एवं उपयोगिता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर बेहतर समन्वय, गश्त व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

 

👮‍♀️ *उपस्थित अधिकारीगण:*

इस अवसर पर परेड में डीएसपी श्रीमती श्रुति सिंह, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा ,परेड कमांडर श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस कार्यालयों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

बालोद पुलिस द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार की परेड एवं निरीक्षण के माध्यम से पुलिस बल को अनुशासित, फिट एवं संसाधनों से सुसज्जित बनाए रखने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सके।

 

✅ “ *सुरक्षित बालोद – सजग बालोद” 🚔 बालोद पुलिस*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!