साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
📅 दिनांक : 03 सितंबर 2026
🚔 बालोद पुलिस
🔐 “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
🔹 पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर किए जाने वाले कॉल एवं ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।
🔹 पेंशनरों की मेहनत की कमाई एवं जीवनभर की जमा-पूंजी को साइबर ठगी से सुरक्षित रखना—बालोद पुलिस की प्राथमिकता।
🔹 OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की दी गई समझाइश।
बालोद। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत जिला बालोद में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं डिजिटल ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जीवनभर की मेहनत की कमाई एवं जमा-पूंजी को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी देना रहा।
🛡️ 🔹 कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, पुलिस/CBI/ED अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर किए जाने वाले फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, अनजान लिंक एवं संदिग्ध संदेशों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से डराकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए बाध्य नहीं करती। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
🚨 🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करें।
📢 🔹 बालोद पुलिस की अपील
बालोद पुलिस आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सदैव सतर्क एवं सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करें।
👥 🔹 कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति
उक्त कार्यक्रम में डॉ. चौड़ा, पेंशनर संघ अध्यक्ष, जिला बालोद , मधुसूदन यादव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक,, पुलिस विभाग से डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, एसडीओपी श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद श्री शिशुपाल सिन्हा सहित नगर के अन्य वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
“सतर्क रहें • जागरूक रहें • सुरक्षित रहें”
साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार—साइबर जागरूकता।




