ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का मॉडल साबित होगा ग्राम पंचायत नाहंदा: सीईओ बंजारा*

*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का मॉडल साबित होगा ग्राम पंचायत नाहंदा: सीईओ बंजारा* 

डौंडीलोहारा :- विकास खंड के स्वच्छा ग्रही समूह के अध्यक्ष व सचिवों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत संसाधन केंद्र में सम्पन्न हुआ। नये मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा ने डौंडीलोहारा जनपद पंचायत में पद भार ग्रहण करने के बाद चरण बद्ध तरीके से सभी संबंधितों का समीक्षा बैठक लेना शुरू किये हैं। उसी तारतम्य में स्वच्छा ग्रही समूह के अध्यक्ष व सचिवों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जैसे ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवनाथ बघेल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा ने प्रवेश द्वार में पहुंचे तो स्वच्छा ग्रही समूह ने अतिथियों की तरह स्वागत सत्कार कर संसाधन केंद्र में प्रवेश कराये। ऐसा आत्मीय अभिनंदन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भाव विभोर हो गये। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवनाथ बघेल ने स्वच्छा ग्रही समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने भीषण गर्मी के समय गांव गांव में जन जागरूकता व जन भागीदारी के माध्यम से सात हजार पांच सौ सोक पीट का निर्माण कराने में सफलता हासिल किया है। आप सभी बधाई के पात्र हैं। मैं भी सोक पीट निर्माण की कला को आप लोगों से सीखा है। अब एक कदम और आगे बढ़कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन कराने जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं ये काबिले तारीफ है। जब भी कोई जन जागरूकता अभियान या वॉलिंटियर की आवश्यकता पड़ी तो आपने सहयोग प्रदान किया है। मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो मैं भी आपके साथ हूं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा ने समीक्षा बैठक में उपस्थित स्वच्छा ग्रही समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा से लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस विकास खण्ड के स्वच्छा ग्रही समूह का कार्य करने का अंदाज अलग ही है। आपके सेवा भावी कार्य अविस्मरणीय रहेगा। मुझे जो सम्मान दिया है उस सम्मान का हमेशा कदर करूंगा। एसडीएम सर ने मुझे स्वच्छा ग्रही समूह के सक्रियता के बारे में बताए थे लेकिन आपकी पंजी संधारण से लेकर कार्यों की फोटो शेयर करने का तरीका से मैं बहुत ही प्रभावित हूं। स्वच्छाग्रही समूह का मनोबल बढ़ाते हुए सीईओ श्री बंजारा ने आगे कहा कि जब भी मेरी सहयोग की आवश्यकता पड़े तो मैं आपके साथ हूं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आप सभी स्वच्छाग्रही समूह प्रशिक्षण ले चुके हैं। गांवों में जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस चुनौती पूर्ण कार्य को करना आसान नहीं है फिर भी आप सभी ने स्वीकार कर इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में ढालने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें बहुत ही जल्दी सफलता मिलने वाली है। हर चुनौती को स्वीकार करना आपकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। ग्राम पंचायत नाहंदा में ग्राम पंचायत की सक्रियता व ग्रामीणों की सहयोग से 80 प्रतिशत घरों में चार प्रकार के डिब्बे नीला, हरा, लाल और पीला कलर का उपयोग करना शुरू हो गया है। ये विकास खण्ड के लिए मॉडल साबित होगा है।




