Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

मन की बात की 137वीं कड़ी अरौद में सुनी गई बूथ क्रमांक 63 पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

दिनांक -30-08-202

मन की बात की 137वीं कड़ी अरौद में सुनी गई

बूथ क्रमांक 63 पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

 

बालोद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को बूथ क्रमांक 63, ग्राम अरोद में भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य श्री कृष्णकांत पवार एवं जिला भाजपा महामंत्री तथा ‘मन की बात’ के जिला प्रभारी श्री राकेश छोटू यादव,बूथ अध्यक्ष बलराम साहू, पुरानिक देशमुख दुलारी मानकर, रतनलाल,सरपंच ओमप्रकाश, अधीन साहू,गमन लाल साहू, नरसिंह दे, पोषण साहू,कोमल साहू ,अधिवक्ता देवचरण यादव ,पिंटू देशमुख ,युवराज साहू, भावेश देशमुख, गोपी निषाद, योगेश्वर साहू ,रवि यादव सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्री यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सामान्य नागरिकों के अनुभव, नवाचार, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय मंच देने वाला जनसंवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां देश के सामने रखते हैं।

 

श्री शर्मा ने कहा कि 137वीं कड़ी में भी प्रधानमंत्री जी ने नवाचार, इतिहास को रोचक बनाने के प्रयास, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा देश की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश भारत के कारीगरों, शिल्पकारों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

भाजपा नेता श्री कृष्णा कांत पवार ने कहा कि ‘मन की बात’ ने देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा जिन गुमनाम नायकों, महिला उद्यमियों, युवाओं, स्वयंसेवकों और नवाचार करने वाले नागरिकों के कार्यों को देश के सामने लाया जाता है, वह समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनता है।

 

जिला भाजपा महामंत्री एवं मां की बात के जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपने आसपास के स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, छोटे दुकानदारों एवं स्वदेशी उत्पाद बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करके हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनसे प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से ‘मन की बात’ सुनने और इसके संदेश को समाज तक पहुंचाने से संगठन और समाज के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन एवं सामाजिक सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कमल पनपालिया

जिला मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!