Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

बालोद पुलिस की बड़ी सफलता — 16 नग मवेशियों की चोरी कर बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।*

📅 दिनांक : 28 अगस्त 2026

🚔 बालोद पुलिस | थाना बालोद

 

*🔴 बालोद पुलिस की बड़ी सफलता — 16 नग मवेशियों की चोरी कर बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।*

 

*⏺️ 03 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जिनमें 02 आरोपी ओडिशा के निवासी।*

 

*🔹 💰 आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 नगद, मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल एवं की-पैड मोबाइल सहित कुल ₹57,000 का मशरूका जप्त।*

 

*🔹 🚨 प्रकरण का 01 आरोपी शिवलाल गोंड फरार, पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी जारी।*

 

 

🔎 बालोद पुलिस की कार्रवाई

 

बालोद। क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बालोद श्री विनय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

 

*घटना का विवरण*

 

प्रार्थी जय नारायण नागवंशी, निवासी खेरथाडीह द्वारा दिनांक 17.06.2026 को अपने 02 भैंसों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान गांव के अन्य ग्रामीणों के कुल 14 भैंस, इस प्रकार कुल 16 नग भैंस के गुम होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा गुम मवेशियों की पतासाजी शुरू की गई।

 

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि धनसिंग राऊत उर्फ बटोरी यादव, डेंगा राऊत एवं शिवलाल गोंड द्वारा उक्त 16 नग भैंसों को चोरी कर पैदल हांकते हुए ओडिशा ले जाया गया था। इस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

👮‍♂️ आरोपियों से पूछताछ एवं खुलासा

 

विवेचना के दौरान आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर धनसिंग राऊत उर्फ बटोरी यादव एवं डेंगा राऊत, दोनों निवासी जिला नवरंगपुर, ओडिशा को ग्राम पाररास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथी शिवलाल गोंड के साथ मिलकर मवेशियों की खरीद-बिक्री में संलिप्त होना बताया गया।

 

पूछताछ में सामने आया कि मवेशी कोचिया यशवंत उर्वशा, निवासी ग्राम कोरगुडा, जिला बालोद द्वारा 16 नग भैंसों को बेचने की बात कहकर धनसिंग राऊत से संपर्क किया गया। इसके बाद डेम किनारे 16 नग भैंसों का सौदा ₹1,50,000 में किया गया। धनसिंग राऊत द्वारा उक्त मवेशियों को ओडिशा के रायघर मवेशी बाजार में ₹2,00,000 में बेचने की बात स्वीकार की गई।

 

आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 नगद, आने-जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्लैमर क्रमांक CG-05-AD-7425, एक रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल एवं आरोपी यशवंत उर्वशा से संपर्क में प्रयुक्त जियो की-पैड मोबाइल जप्त किया गया।

 

👤 गिरफ्तार आरोपी

 

1. धनसिंग राऊत उर्फ बटोरी यादव, पिता कार्तिक राऊत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम जामबेडा (जामडी), थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, ओडिशा।

 

2. डेंगा राऊत, पिता रतिराम राऊत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुडाबेडा (सोनपुर), थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, ओडिशा।

 

3. यशवंत उर्वशा, पिता सुखुराम उर्वशा, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोरगुडा, थाना एवं जिला बालोद, छत्तीसगढ़।

 

 

📦 जप्त मशरूका

 

💰 नगद राशि — ₹28,000

🏍️ मोटरसाइकिल ग्लैमर CG-05-AD-7425 — ₹20,000

📱 रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल — ₹8,000

📱 जियो की-पैड मोबाइल — ₹1,000

कुल जप्त मशरूका — ₹57,000

 

 

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 27.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में फरार आरोपी शिवलाल गोंड, निवासी डोंगरीपारा (कपेना), थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, ओडिशा की लगातार पतासाजी की जा रही है।

 

👏 सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक 1603 दुर्योधन यादव, प्रधान आरक्षक 1515 हरिशचन्द्र सिन्हा, आरक्षक 18 धनेश्वर साहू, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 514 मनीष राजपूत, आरक्षक 51 नागेश्वर साहू, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं आरक्षक 75 मिथलेश यादव का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!