Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
टॉप न्यूज़

महतारी वंदन व वीबी जीरामजी हितग्राहियों के साथ हुआ कामता में वृहद पौधा रोपण*

*महतारी वंदन व वीबी जीरामजी हितग्राहियों के साथ हुआ कामता में वृहद पौधा रोपण*

(विकास खण्ड में रोपे 53938 पौधे)

डौंडीलोहारा -: विकास खण्ड के 120 ग्राम पंचायत के 205 गांवों में 30 जुलाई को एक साथ महतारी वंदन व वीबी जीरामजी हितग्रहियों के साथ पौधा रोपण कार्य को अमली जामा पहनाया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के दिशा निर्देश व जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सिवनी के आश्रित ग्राम कामता में महतारी वंदन योजना हितग्राही व वीबीरामजी की श्रमिक महिलाओं ने स्वस्फूर्त होकर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर सभी ने एक एक पौधा रोपण कर आयोजन को सफल बनाया। दिनभर रिमझिम बारिश के बावजूद पौधा रोपण करने वाली माताओं के उत्साह में कोई कमी नही आया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवनाथ बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जागरूकता दिखाते हुए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं। ये काबिले तारीफ है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण को बढ़ावा देना रहा है जिसे आप सभी ने बखूबी निभाया है।

जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नारायण बंजारा ने कहा है कि दिनभर बारिश थमने का नाम नहीं ले रहा है फिर भी आपकी अधिक संख्या में उपस्थिति पर्यावरण प्रेम को स्पष्ट परिलक्षित कर रहा है। जिस तरह आज आप सभी ने उत्साह दिखाया है। उस उत्साह को हमेशा बनाएं रखें। सीईओ श्री बंजारा ने एक फिल्म का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सभी को पौधा लगाया है जिसका संरक्षण करने प्रोत्साहित किया। सभी ने तालियां बजाकर पौधा संरक्षण का भरोसा दिलाया।

तहसीलदार श्री हिंसा राम नायक ने ग्रामीणों की उत्साह को देखकर कहा कि ऐसा ही जुनून और जज्बा से हर कार्य आसान हो जाता है जिसे आप सबने कर दिखाया है।

वीबीजी रामजी ने कार्यक्रम अधिकारी केके नायक एवं महिला बाल विकास अधिकारी सुनील कुमार साहू ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही व वीबीरामजी के श्रमिक महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक हितग्राही से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने भी पूरे उत्साह एवं सहभागिता के साथ पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं जन सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवनाथ बघेल, तहसीलदार हिंसा राम नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायण बंजारा, वीबीजीरामजी के कार्यक्रम अधिकारी केके नायक, महिला बाल विकास अधिकारी सुनील कुमार साहू, एसबीएम समन्वयक कौशल ठाकुर, गौतम सिन्हा, सरपंच श्रीमती सुनीता तारम, नेतराम तारम, रोजगार सहायक ईश्वर देशमुख, खिलेंद्र सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चित्ररेखा सिन्हा, अनीता सिन्हा सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!