Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
टॉप न्यूज़

राष्ट्रपति भवन में गूंजा बस्तर का गौरव बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गौरवशाली विरासत का आज राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान

राष्ट्रपति भवन में गूंजा बस्तर का गौरव

बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गौरवशाली विरासत का आज राष्ट्रपति भवन में सम्मान हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, मांझी-चालकी प्रतिनिधियों, पद्मश्री विभूतियों सहित 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत किया।

 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बस्तर की संस्कृति को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए बस्तर दशहरा एवं बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें बस्तर की 300 वर्ष पुरानी लोकगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ पर आधारित अनुपम कलाकृति भेंट की।

 

यह गौरवपूर्ण क्षण छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!