Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मत्स्य पालक खिलू राम को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी 

 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मत्स्य पालक खिलू राम को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी

बालोद, 20 जुलाई 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य पालक श्री खिलुराम कोठारी को ई-रिक्शा की चाबी भेंट कर वाहन प्रदान किया गया। मछली पालन विभाग के तहत डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम गड़ईनडीह के मत्स्य पालक श्री खिलू राम कोठारी को ’प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ अंतर्गत 03 व्हीलर (ई-रिक्शा) सह आइस-बाक्स हेतु सहायता प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस इकाई की कुल लागत 03 लाख रुपये है, जिस पर शासन द्वारा 1.80 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। इस ई-वाहन के मिलने से हितग्राही को मछली परिवहन और व्यवसाय संचालन में बड़ी सुविधा मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!