Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी मोहन लाल पंजवानी को        किया गया गिरफतार।  आरोपी से कुल 32 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर कीमती 2,560 रू. को        किया गया जप्त।

दिनांक 09/07/2026

 बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी मोहन लाल पंजवानी को

किया गया गिरफतार।

 आरोपी से कुल 32 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर कीमती 2,560 रू. को

किया गया जप्त।

 क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही।

—-//—-

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशे के विरूद्ध अभियान के तहत आरोपी से कुल 32 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 08.07.2026 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान जरिये मोबाईल मुखबीर से सूचना मिला कि जवाहरपारा बालोद महावीर स्कूल गली के पास मोहन लाल पंजवानी अपने कब्जे मे अवैध रुप से बिकी हेतु अधिक मात्रा में शराब रखा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ सूचना तस्दीक हेतु जवाहरपारा बालोद महावीर स्कूल गली की ओर रवाना होकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी एवं सामान की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी जिस पर शिवम प्रिमियम क्वालिटी लिखा हुआ चावल बोरी में रखे 26 पौव्वा सवा शेरा देशी मदिरा प्लेन शराब व 06 पौवा शोले देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर शराब कीमती 2560/ रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस में लिया गया, आरोपी मोहन लाल पंजवानी पिता बिरझु राम पंजवानी उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क. 07 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत दिनांक 08.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक संजय सोनी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!