Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहे 01 आरोपी हुआ गिरफ्तार । 🟦 आरोपी के कब्जे से 10 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त । 🟦 जप्त मशरूका की कुल कीमत 1000 रुपये।

 

🟦 उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहे 01 आरोपी हुआ गिरफ्तार ।

🟦 आरोपी के कब्जे से 10 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त ।

🟦 जप्त मशरूका की कुल कीमत 1000 रुपये।

🟧घटना का संक्षिप्त विवरण :

🔶 इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा (भा. पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बँछोर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अंतागढ़ श्री शुभम् तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत कार्यवाही की गई।

 

🔸मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लटापारा अंतागढ़ में सुनील जैन निवासी लाटापारा अंतागढ़ का एक प्लास्टिक झोला में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का विक्रय करने लेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना अंतागढ़ से पुलिस टीम रवाना की गई। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

 

🔸कार्यवाही के दौरान आरोपी सुनील जैन निवासी लाटापारा अंतागढ़ के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला में 10 लीटर क्षमता वाले पालिस्टिक जरीकेन में 10 लीटर अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया।

 

🔶आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दण्डनीय पाए जाने पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना वापसी पश्चात थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

 

🟧 गिरफ्तार आरोपी –

* सुनील जैन पिता राजूराम जैन उम्र 35 वर्ष निवासी लाटापारा अंतागढ़ जिला कांकेर( छ.ग.) ।

🟧 बरामदगी –

* 10 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब।

 

* कुल मशरूका कीमत – 1000 रुपये।

🟧 पुलिस टीम विवरण -निरीक्षक प्रहलाद यादव

* सउनि कन्हैया मरकाम

* ⁠पी एस आई नकुल पैकरा

* म. प्र. आरक्षक ममता कुपाल

* ⁠आर. रोशन नेताम

* आर. संजय लोहाने

* सहा आरक्षक कमलेश यादव

 

📢कांकेर पुलिस की अपील

 

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी बड़े अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सभी सूचनाओं एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!