Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

थाना कांकेर पुलिस द्वारा नकली नोट खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 🔷 आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट, कुल कीमत 6,54,000/- रुपये जप्त। 🔷 मामले में 04 मोबाइल फोन एवं नकली नोट छापने से संबंधित सामग्री भी बरामद।

📍 थाना सिटी कोतवाली कांकेर

📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

📅 दिनांक – 15.05.2026

 

🔷 थाना कांकेर पुलिस द्वारा नकली नोट खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔷 आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट, कुल कीमत 6,54,000/- रुपये जप्त।

🔷 मामले में 04 मोबाइल फोन एवं नकली नोट छापने से संबंधित सामग्री भी बरामद।

 

🟦 गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-

▪️ युगल नाग पिता स्व. कुबेर राम नाग, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोदाभाट कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

 

🟦जप्त संपत्ति का विवरण :-

▪️ 500 रुपये के 1100 नकली नोट, कुल कीमत 5,50,000/- रुपये।

▪️ ए-4 साइज के 42 पेपर में 500 रुपये के छपे नकली नोट, प्रत्येक पेपर में 04 नोट, कुल कीमत 1,04,000/- रुपये।

▪️ सिक्योरिटी थ्रेड प्रिंट किया हुआ ए-4 साइज का 81 पेज।

▪️ 04 मोबाइल फोन।

 

🟦घटना का संक्षिप्त विवरण :-

◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास नकली नोट रखकर असली नोट के रूप में चलाने एवं बिक्री करने की फिराक में है।

 

◽सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6,54,000/- रुपये है। साथ ही नकली नोट छापने में प्रयुक्त सामग्री एवं 04 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।

 

◽आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 159/26 धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

🟦पुलिस टीम का विवरण :-

▪️ थाना प्रभारी प्रतीक दादासाहब बंसोडे (भा.पु.से.)

▪️ निरीक्षक यशवंत श्याम सायकर सेल

▪️ निरीक्षक जितेन्द्र साहू

▪️ उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी

▪️ प्रधान आरक्षक रूपेन्द्र पटेल

▪️ सउनि भाकेश पटेल

▪️ प्रधान आरक्षक सचिन शोरी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

🟦कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!