Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

थाना अंतागढ़ को चोरी के दो आरोपी पकड़ने में मिली सफलता। 🟪 सुखा महुआ और किसमिश चोर को पुलिस ने धर दबोचा 🟪 मोटरसाइकिल चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा

📍थाना अंतागढ़ कांकेर

📍 जिला: उत्तर बस्तर कांकेर

🗒️ दिनांक: 18.04.2026

 

🟪थाना अंतागढ़ को चोरी के दो आरोपी पकड़ने में मिली सफलता।

🟪 सुखा महुआ और किसमिश चोर को पुलिस ने धर दबोचा

🟪 मोटरसाइकिल चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा

 

🟦गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-

01. अपराध क्रमांक 15/2026 एवं 24/2026 धारा 303(2)Bns में आरोपी रामरतन कोर्राम पिता बज्जू राम कोर्राम उम्र 18 वर्ष साकिन लाटापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़

2. अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 303(2) Bns मे विधि से संघर्षरत बालक साकिन जिला नारायणपुर

 

🟦 बरामदगी का विवरणः-

* 02 बोरी सुखा महुआ, 01 बोरी सुखा अंगूर,

* घटना में प्रयुक्त एवं थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 15/2026 में चोरी एक मोटरसाइकिल (कीमती 33000 हजार ), तथा

* नगदी ₹500 /-रूपये l

 

🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :-

◽दिनांक 16.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना अंतागढ़ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिकअप वाहन के डाले में रखे 04 बोरी सूखा महुआ एवं 01 बोरी हल्का क्वालिटी किसमिश को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, जिससे उसे लगभग ₹8,000/- का आर्थिक नुकसान हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अंतागढ़ एवं नारायणपुर जिले से संदेहियों को पकड़ा गया। पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा अपने सहयोगी का नाम बताया।

◽पूछताछ के दौरान आरोपी रामरतन कोर्राम द्वारा थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 303 बीएनएस में प्रार्थी अखिलेश चंदेल के घर के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल HF Deluxe चोरी करना भी स्वीकार किया गया।

◽आरोपी रामरतन कोर्राम को दिनांक 17.04.2026 को समय 16:30 बजे एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 18.04.2026 को समय 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

🟦पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक 886 नरेंद्र देव मांझी, प्रधान आरक्षक 421 अजेन नरेटी, आरक्षक 744 मस्सूराम दर्रो,डीएसएफ. आर. 2431 शंभू उसेंडी,

 

🟦कांकेर पुलिस की अपीलः-

◽क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाएं रोकने के लिए मकान मालिको एवं दुकानदरों को सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने निर्देशित किया जा रहा है।

◽थाना क्षेत्र में संदिग्ध प्रकार के व्यक्ति दिखाई देने पर सूचित करने हेल्पलाइन नंबर 94791 -94114 एवं कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!