Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

घोषणाओं पर नहीं हुआ अब तक अमल, जिले के सरपंचों में नाराजगी, विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला सरपंच संघ की हुई बैठक

बालोद/छत्तीसगढ़

घोषणाओं पर नहीं हुआ अब तक अमल, जिले के सरपंचों में नाराजगी, विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला सरपंच संघ की हुई बैठक

बालोद। सोमवार को जिला पंचायत बालोद के सभागार में जिला सरपंच संघ बालोद की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सरपंचों की विभिन्न समस्याओं और शासन की योजनाओं के अलावा विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श के साथ-साथ शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने और मांगों को पूरा करवाने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रमुख रूप से सरपंचों एवं पंचों के मानदेय की वृद्धि करने के लिए शासन से मांग करने, जिला खनिज न्यास निधि की क्षेत्र में वृद्धि कर पूरे जिले को लाभान्वित करने, जल जीवन मिशन में हो रही देरी को दुरुस्त कर जल्द से जल्द काम पूरा करने, विकसित भारत रोजगार गारंटी के तहत जल्द से जल्द गांव को काम दिलाने शासन स्तर पर मांग व कार्य प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्य योजना बनाई गई । जिसमें प्रत्येक जनपद पंचायत में समस्त सरपंच एवं सचिव को संयुक्त बैठक की जाएगी ताकि सरपंच सचिवों में आपसी तालमेल बना रहे और गांव का विकास बेहतरीन तरीके से हो। इसके अलावा पंचायत में जो पद रिक्त है उन पर जल्द नियुक्ति करने और ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक की नियुक्ति करने की मांग भी उठी। बैठक के उपरांत जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी से भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने यथासंभव सरपंचों को सहयोग करने की बात कही।

 

मनरेगा में मोबाइल से फोटो खींचने में लग रहा काफी समय

 

मनरेगा के दौरान कार्य शुरू करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर भी बात रखी गई। जिस पर सीईओ ने कहा कि यह शासन स्तर का मामला है। रोजगार गारंटी में रोजगार सहायकों की नियुक्ति को लेकर कहा गया कि अभी मनरेगा में योजनाएं बदली गई है शासन से रोजगार सहायक की नियुक्ति को लेकर निर्देश नहीं आए हैं। फिलहाल प्रशिक्षित या अप्रशिक्षित मेट से काम चलाना होगा। मनरेगा में भुगतान में देरी और समय पर काम ना मिलने की बात भी सामने आई। तो वही काम शुरू करने के पहले एक-एक व्यक्ति का ऐप के माध्यम से फोटो खिंचवाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। जल जीवन मिशन के तहत हो रही लापरवाही पर उन्होंने कहा कि यह मेरी जानकारी में है। उन्होंने कहा कि जब तक काम सही तरीके से नहीं हुआ है पंचायत हैंडओवर ना ले। जल्द ही जनपद स्तरों पर सरपंच और सचिवों की संयुक्त बैठक का आयोजन भी करवाया जाएगा। इस बात पर जिला पंचायत सीईओ ने भी सहमति दी।

 

 

संगठन में एक जुटता से काम करना जरूरी तभी परिणाम सार्थक आएंगे

 

 

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू ने सभी सरपंच साथियों से कहा कि अपनी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए इसी तरह एक जुटता से काम करना है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी हमारी लंबित मांगों को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए योजना बना रहे हैं। विभिन्न पंचायत से सरपंच संघ के पदाधिकारियो ने अपने-अपने स्तर की कुछ समस्याएं भी रखी। पंचायती राज में आ रही बाधाओं को भी सरपंचों ने बताया। 50 लाख तक के काम के लिए कार्य एजेंसी पंचायत प्रशासन को बनाने की मांग उठी, जिस पर शासन स्तर पर पहले ही घोषणा हो चुकी है । इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत में पहुंच मार्ग बनाने, उनका जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ ग्राम के मुख्य मार्ग जो जर्जर हैं उसे नए निर्माण करने की मांग उठी।

 

 

ग्राम सभाओं के जरिए बनाया गया सिर्फ प्रस्ताव, कागजों में ही हो रही कार्रवाई, सरपंचों में नाराजगी

 

 

बैठक के दौरान धरती आबा आदि कर्मयोगी में सिर्फ कागजी कार्रवाई होने पर आदिवासी क्षेत्र के सरपंचों ने नाराजगी जताई। सरपंचों ने बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा चिन्हित ग्रामों में क्या क्या कार्य होना है उसके प्रस्ताव ग्राम सभा के माध्यम से बनाया गया था। पर अभी तक जमीनी हकीकत में कुछ कार्य नहीं हुआ है। इससे उक्त पंचायत के सरपंच खुद को ठगा सब महसूस कर रहे हैं। सरपंचों ने एक स्वर में मांग किया कि प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। इस दौरान जिला सरपंच संघ अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके, संरक्षक श्रीमती लता कोर्राम, सचिव दिलीप लहरे, सह सचिव तुलसी राम मरकाम, मीडिया प्रभारी टेमनलाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य दानेश्वरी माण्डले, लोहारा सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्प लता बघेल, जिला सरपंच संघ के सचिव श्रीमती बीरन नेता, सहसचिव ज्योति यादव, सदस्य राजेश्वरी , कार्यकारिणी सदस्य मिलेश घोसले, निर्मला बाई, उपाध्यक्ष रुपेश सिन्हा, सदस्य लक्ष्मी नारायण देवांगन, किशोर कुमार साहू, मोहित कुमार नायक, लालाराम सारथी, दिलीप कुमार, जितेंद्र चंद्राकर, शैलेंद्र कुमार, पेमिन साहू, संगीता नेताम, चंद्रलेखा पायला ,वंदना ठाकुर, रेवा रावटे,चित्रकांत ठाकुर, ममता मंडावी ,रामेश्वर प्रसाद साहू, पुष्पा सिन्हा ,रमेशर साहू, कृष्णा राम साहू, काशीराम साहू,दोषण साहू संरक्षक , लेखराम साहू अध्यक्ष गुण्डरदेही ब्लॉक , आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!