Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला एवं आश्रित ग्राम में हुआ लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला एवं आश्रित ग्राम में हुआ लाखों रूपये विकास कार्य का भूमिपूजन

ग्राम पंचायत धुर्वाटोला में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्यआतिथ्य में लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंजू कोसमा जी, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आशा आर्य,विशेष अतिथि योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे, सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा धरती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम कारिया टोला के मंगल भवन परिसर पर डोम सेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन 20 लाख रुपए की लागत का भूमिपूजन किया गया ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर अतिथियों मंगल भवन में भूमिपूजन हुआ कार्यक्रम के इसी कड़ी में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम शिकारी टोला में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया कार्यक्रम की गति को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत धुर्वा टोला में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण दस लाख रुपए का भूमिपूजन अतिथियों के द्वारा किया ग्रामवासी अपने गांव की विकास की गति को देखकर बहुत ही गदगद थे सभा को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती अंजू कोसमा ने कहा ने कहा कि भैया संजय बैंस ने अपनेे उद्बोधन में कहे थे कि ग्राम के विकास में कमी नहीं होने देंगे वास्तव में ये बात सच साबित हो रहा लाखों का विकास कार्य का आज भूमिपूजन हुआ मै और मेरे पूरा पंचायत परिवार आभार व्यक्त करते है भविष्य में भी आप हमे ऐसा ही सहयोग और मार्गदर्शन करते रहेंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है जो ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के विकास के साक्षी के साथ सहभागिता निभा पा रहा हु मैने पहले भी कहा था और अभी भी कह रहा हु गांव की विकास में हरसंभव हमारा सहयोग रहेगा विकास की गति और तेज किया जाएगा शिकारी टोला से कारिया टोला मार्ग के लिए 1 करोड़ की राशि आपके ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृति प्रदान हुआ ये बड़ा विकास आपको जल्द देखने को मिलेगा लाखों के विकास कार्य बहुत जल्द आपके गांव में प्रारंभ होगा कार्यक्रम का आभार जनपद सदस्य आशा आर्य ने किया इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद बसंत जैन कुसुमकसा के जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू शुंभ राम कोसमा उपसरपंच सदा राम ठाकुर ग्राम पटेल धुर्वाटोला उदे राम मंडावी ग्राम पटेल शिकारी टोला राम कुमार देशमुख जी पुनीत राम धनकर संतु नेताम संतु भंडारी कार्तिक भंडारी टीकम गावरे सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच रोजगार सहायक दुर्गा कम्प्यूटर आपरेटर मधु माशिया सहित गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!