Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

बालोद जिले में राजस्व पखवाड़े का आयोजन निरंतर जारी आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु गुरूवार 09 अप्रैल को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

बालोद/छत्तीसगढ़

बालोद जिले में राजस्व पखवाड़े का आयोजन निरंतर जारी
आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु गुरूवार 09 अप्रैल को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण हेतु जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज 08 अप्रैल को जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता से प्राप्त अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, नक्शा बटांकन, फौती नामांतरण, बटवारा, अभिलेख त्रुटिसुधार आदि से संबंधित राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। राजस्व पखवाड़ा को लेकर आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने आज सुबह से ही अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम पंचायतों में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा के इसी अनुक्रम में गुरूवार 09 अप्रैल 2026 को बालोद तहसील के ग्राम पंचायत उमरादाह, जमरूवा एवं लिमोरा, डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम पंचायत सेम्हरडीह, बैहाकुआ, मंगचुवा, कमकापार, अरजपुरी, चिखली, पिंगाल, डौण्डी तहसील के ग्राम पंचायत सुवरबोड़, अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ारसकरी एवं कमरौद में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ’राजस्व पखवाड़ा’ अप्रैल से जून तक तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत अप्रैल माह में 01 अपै्रल से 15 अप्रैल 2026, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तथा जून माह में 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।
क्रमांक/30/ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!