थाना गुरूर पुलिस द्वारा शास.उच्च.माध्य.विद्यालय छेड़िया में जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

* थाना गुरूर पुलिस द्वारा शास.उच्च.माध्य.विद्यालय छेड़िया में जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

* साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर किया गया जागरूक
* यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश
* महिला सेल द्वारा ‘‘गुड टच- बैड टच’’ की महत्वपूर्ण जानकारी साझा
* आपात स्थिति में 112 डायल करने की दी गई जानकारी
*
– —000—
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण् के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 31 जुलाई 2026 को थाना गुरूर पुलिस द्वारा शास.उच्च.माध्य.विद्यालय ग्राम छेड़िया में एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, एवं महिला एवं बच्चों के सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मुकेश सिंह द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी लिंक .apk फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड, सेक्स एक्सटॉर्शन. ओटीपी, धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी से साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने एवं साइबर अपराध पोर्टल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
साथ ही यातायात सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही ड्रायविंग लायसेंस बनाने के उपरांत ही वाहन का चालन करने समझाईस दिया गया तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता हेतु डायल 112 सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
थाने की महिला सेल टीम से प्रशि.उपनिरीक्षक वीणा मरावी द्वारा स्कूल के छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं को‘‘गुड टच .बैड टच’’ के संबंध में सरल एवं समझने योग्य तरीके से जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया।
थाना गुरूर पुलिस द्वारा जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान पूरे थाना क्षेत्र में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना गुरूर से निरीक्षक मुकेश सिंह के हमराह प्रषिक्षु उपनिरीक्षक वीणा मरावी, सहायक उपनिरीक्षक कुलेस्वर यादव, आरक्षक कोमल साहू, विवेक सिन्हा, पुलेश कटेन्द्र एवं महिला आरक्षक सीमा साहू एवं शासकीय उच्च.माध्य. विद्यालय ग्राम छेड़िया के प्राचार्य श्री के.डी.पुराइन के अलावा श्री पी.एल. साहू, श्री हेमन्त साहू, श्रीमती चित्रलेखा पौसार्य, श्री डी.के. साहू सहित समस्त शिक्षकगण एवं 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।..




