Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला संपन्न 16 जून से 17 जुलाई 2026 तक किया जाएगा दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण

 

एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला संपन्न

16 जून से 17 जुलाई 2026 तक किया जाएगा दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण

बालोद, 05 जून 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के व्यापक सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण 16 जून से 17 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए चार चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तहत आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

इस कार्यशाला में शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के जिला व विकासखंड स्तर के अधिकारियों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों, लक्षणों, उनकी सही पहचान और सर्वेक्षण की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.एल. उइके, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अवन कुमार जांगड़े, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री समीर पाण्डेय और उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!