छत्तीसगढ़
बलरामपुर मुख्यालय में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा श्रमिकों के बिना विकास की परिकल्पना नही है संभव

बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा रहा है।
बलरामपुर मुख्यालय में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि श्रमिकों के बिना विकास की परिकल्पना संभव नहीं
है। उन्होंने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों को अपने हाथों से भोजन परोसकर सम्मान व्यक्त किया और आत्मीय संवाद भी किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। साथ ही विभागीय स्टॉल के माध्यम से श्रम पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।




