Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

माॅडल आंगनबाड़ी बनाने का कार्य प्रगति पर, निर्धारित समयावधि में किया जाएगा कार्य पूर्ण  जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी जानकारी 

माॅडल आंगनबाड़ी बनाने का कार्य प्रगति पर, निर्धारित समयावधि में किया जाएगा कार्य पूर्ण

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी जानकारी

बालोद, 05 मई 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि बालोद जिले में जिला खनिज न्यास संस्थान के माध्यम से 15 आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट बनाए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। जिसके अंतर्गत नियमानुसार क्रय समिति के गठन एवं अनुमोदन से भंडार क्रय नियम का पालन करते हुये जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा की जाकर कार्य आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत फर्म के द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण करते हुये कुछ आवश्यक सामग्री क्रय पश्चात बिल प्रस्तुत करते हुये कार्य के सुचारू एवं समयबद्ध संपादन के लिये राशि की मांग की गई जो नियमानुसार सक्षम अधिकारी एवं समिति के अनुमोदन उपरांत ही फर्म को दिया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में भी कार्य प्रगति पर है। निविदा की शर्तों में कार्य पूर्ण करने की अवधि 90 दिवस निर्धारित है, कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की प्रगति की मानिटरिंग हेतु परियोजना अधिकारियों के द्वारा सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!