Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में भोरमदेव जंगल सफारी का हुआ भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडेय ने फीता काटकर बहुप्रतीक्षित परियोजना का किया लोकार्पण 

कबीरधाम जिले में भोरमदेव जंगल सफारी का हुआ भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडेय ने फीता काटकर बहुप्रतीक्षित परियोजना का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में भोरमदेव जंगल सफारी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं वन मंत्री, केदार कश्यप, सांसद संतोष पाण्डेय ने फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण किया।

करीब 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी रूट तैयार किया गया है। यह जंगल सफारी घने वनों, ऊँची पहाड़ियों और समृद्ध जैव विविधता के बीच पर्यटकों को न केवल रोमांचक अनुभव देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच इको-टूरिज्म के नक्शे पर नई पहचान भी मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, वरिष्ट नागरिकगण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!