भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में हुई बैठक*

*रायपुर*
*भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में हुई बैठक* 

*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “समरसता भोज” आयोजित करने का निर्णय लिया गया*
*बताया गया कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी के स्थापना दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें यह जानकारी दी गई, प्रदेशअध्यक्ष किरण देव ने ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे झुग्गी बस्तियों में जाकर पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बस्तियों में निवासरत अंतिम व्यक्ती तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंदों को इनका लाभ मिल सके*
*बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारिगण मौजूद थे*




