Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत बोडेना में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण: डॉ. ममता साहू ने कहा—’महिलाएं शिक्षित और सशक्त बनकर ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं’

ग्राम पंचायत बोडेना में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण: डॉ. ममता साहू ने कहा—’महिलाएं शिक्षित और सशक्त बनकर ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं’

बालोद, 06 सितम्बर 2026
जिले के ग्राम पंचायत बोडेना में आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के 14 नन्हे बच्चों को ईसीसीई (ECCE) किट एवं ताजे फलों का वितरण कर केंद्र की शैक्षणिक व पोषण गतिविधियों की शुरुआत की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना पूरे परिवार व समाज के उत्थान की पहली शर्त है। उन्होंने माताओं और बहनों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें और उनका भरपूर लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों के सर्वांगीण विकास व सुपोषण के लिए उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जनपद सदस्य गुण्डरदेही श्रीमती टुकेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत बोडेना की सरपंच श्रीमती प्रेमी तलाम, श्री क्रान्तिभूषण साहू, श्री धनाराम साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू तथा श्रीमती कांति साहू उपस्थित रहीं। अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए ग्राम स्तर पर महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार गुण्डरदेही सुश्री अल्पा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती खलेश्वरी नाग तथा संरक्षण अधिकारी श्रीमती हितेश्वरी मेश्राम उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोडेना के सभी वार्ड पंच, सेक्टर पर्यवेक्षक रीना लहरे, तामेश्वरी भुवार्य, टिकेश्वर भुवार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!